सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women day, honoured

Udhampur News: समाज में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
women day, honoured
विज्ञापन
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं की उपलब्धियों, शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथियों में जम्मू-कश्मीर की प्रथम महिला बाइकर राइडर प्रीति चौधरी, जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा निशा महाजन, पूर्व डीडीसी, टिकरी आशु शर्मा, पूर्व सरपंच, मांड आरती शर्मा, अध्यक्ष, महिला मंडल ललिता शर्मा, महासचिव, महिला मोर्चा, उधमपुर बबली ठाकुर तथा योग गुरु रेखा उपाध्याय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन निशा महाजन द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रितिका शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रीति चौधरी ने छात्राओं के लिए एक विशेष व्याख्यान एवं संवाद सत्र आयोजित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ प्रेरणादायक एवं सशक्त महिलाओं को समाज में उनके योगदान तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा, पूजा शर्मा तथा सोनिका द्वारा सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed