{"_id":"69b080fc3fc8431d6705c0b1","slug":"bus-stand-route-demand-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-133444-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बस स्टैंड में प्रवेश की मांग पर चालकों ने चाैक पर खड़े किए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बस स्टैंड में प्रवेश की मांग पर चालकों ने चाैक पर खड़े किए वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पट्टनगढ़, रजार और टंडार रूट पर चलने वाले यात्री वाहनों के चालकों ने मंगलवार को चिनैनी के अंताल चौक पर वाहन खड़े कर अपनी मांग उठाई।चालकों की मांग है कि अन्य रूटों की तरह उनके वाहनों को भी निर्धारित समय सारणी के अनुसार मुख्य बस स्टैंड तक जाने की अनुमति दी जाए।
प्रदर्शनकारी महेश सिंह और सुदेश कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनके वाहनों को अंताल चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पाबंदी के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। भारी सामान ले जाने वाले लोगों को भी पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
चालकों का सुझाव है कि मुख्य बस स्टैंड पर निजी वाहनों की पार्किंग पूरी तरह बंद होनी चाहिए और केवल उन्हीं यात्री वाहनों को स्टैंड में प्रवेश मिले जिनका चलने का समय हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबे समय तक खड़े रहने वाले (हॉल्ट) वाहनों को स्टैंड से बाहर रखा जाए।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर सभी रूटों के वाहनों को लगने की इजाजत मिलनी चाहिए। इसके बाद जिसका भी समय हो वह मुख्य बस स्टैंड पर आ जाए ताकि हर रूट के वाहन मुख्य बस स्टैंड से चल सकें।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उचित समाधान निकालते हुए वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई। पुलिस के आश्वासन के बाद चालकों ने अपना विरोध समाप्त किया और यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।
Trending Videos