सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   comunity shed

Udhampur News: पंचायत अपर बलोता में चंडी माता मंदिर के नजदीक बनेगा सामुदायिक शेड

विज्ञापन
comunity shed
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के डुडु-बसंतगढ़ ब्लॉक की पंचायत अपर बलोता में चंडी माता मंदिर के पास जल्द ही सामुदायिक शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में सुविधा मिलेगी, बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी विश्राम और बैठने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रही है। कार्ययोजना को पांच लाख में पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

स्थानीय नीरज ठाकुर, सुनील सिंह, राजवीर, कमल किशोर व अन्य लोगों का कहना है कि चंडी माता मंदिर क्षेत्र में सालभर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां होती हैं। विशेष रूप से खास धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार, मेले और विशेष पूजा-अर्चना के अवसर पर भीड़ रहती है। ऐसे मौकों पर बैठने और धूप-बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती थी, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सामुदायिक शेड बनने के बाद श्रद्धालुओं को आराम करने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रम, बैठक और अन्य गतिविधियों के लिए भी शेड का उपयोग किया जा सकेगा। यह क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत अपर बलोता में सामुदायिक शेड के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है। औपचारिकता पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article