सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chauntra yatra

Udhampur News: रामनगर में चौंतरा माता की यात्रा 22 को, एसडीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
chauntra yatra
विज्ञापन
रामनगर। 22 मार्च को 38वीं वार्षिक चौंतरा माता यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रामनगर में बैठक की गई। एसडीएम स्वाति शिमर ने विभागों के अधिकारियों व चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। एसडीएम ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक में नायब तहसीलदार चैन सिंह, डॉ. फारूक टाक, लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं, परिवहन सुविधा तथा माता चौंतरा देवी के दरबार में स्वच्छता और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह ने बैठक के दौरान एसडीएम को अवगत कराया कि रामनगर-सुनेतर मार्ग से चौंतरा माता के दरबार तक जाने वाले धनु से छपड़िया तक लगभग आठ किलोमीटर का मार्ग खस्ताहाल है। इसकी शीघ्र मरम्मत करवाई जानी चाहिए। रामनगर प्लासा मार्ग से रांग से छपड़िया तक करीब छह किलोमीटर सड़क की भी मरम्मत की मांग रखी गई। प्रधान ने बताया कि वीरवार 19 मार्च को पहने नवरात्र पर सुबह नरसिंह मंदिर रामनगर में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। 22 मार्च को अखंड ज्योति और श्रद्धालुओं का जत्था चौंतरा माता के दरबार के लिए रवाना होगा। एसडीएम ने बस यूनियन और मेटाडोर यूनियन को यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने चालकों को निर्धारित किराया लेने और ओवरलोडिंग न करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मदन लाल, बलदेव राज, ज्ञान चंद, काली दास, हंस राज, रुमाल सिंह अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed