फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बाइक रैली निकाल शान से फहराया तिरंगा, लगे जयघोष

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक पदयात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, छात्रों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक ने एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के साथ मिल जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी रैली में तिरंगा शान से लहरा रहा था और देशभक्ति के नारे पूरे शहर में गूंज रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान और ''''वंदे मातरम'''' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ''''हर घर तिरंगा'''' अभियान के तहत जिले भर के स्कूली बच्चों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और आम लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ पदयात्रा और साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न स्तरों पर रैलियों, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर पंचायत तक पहुंचने और तिरंगा रैलियों का आयोजन करने के प्रयास किए जा रहे हैं और देशभक्ति के ये कार्यक्रम और रैलियां 15 अगस्त के बाद भी जारी रहेंगी। रैली का समापन उपायुक्त कार्यालय में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और ''''हर घर तिरंगा'''' और ''''वंदे मातरम'''' के संदेश को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed