फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बिजली बंद होने से परेशान नई बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। बीते बुधवार शाम से बिजली बंद होने से गर्मी की मार झेल रहे नई बस्ती के लोगों ने वीरवार दोपहर को प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। वीरवार दोपहर चार बजे के करीब नई बस्ती के स्थानीय लोग काफी संख्या में आरा चौक पर इकट्ठा हुए। इस दौरान कहा गया कि उनके मोहल्ले की बिजली बुधवार शाम को बंद हुई थी। चौक में लगे एक खंभे पर तार जल जाने से बिजली बंद हुई। विभाग को इसकी जानकारी दिए जाने के बावजूद भी उसे ठीक करने कोई नहीं पहुंचा। सुबह से दोपहर हो जाने के बाद भी बिजली बंद रही और लोग गर्मी से तड़प उठे। स्थानीय निवासी मुनीश, गौतम, हरीश ने बताया कि वीरवार दोपहर को जब वह समस्या को लेकर कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया कि कर्मचारी हड़ताल पर है। आप रविवार के बाद आना, तभी आपकी बिजली बहाल होगी।
विज्ञापन

विभाग के उच्चाधिकारी भी कोई उचित और सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए। इस कारण मजबूरन उन्हें चौक बंद कर धरना देना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पूर्व पार्षद अमित शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्या को जायज ठहराते हुए बिजली बहाल करने की मांग की। तहसीलदार सुरेश सिंह और एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अंकुश शर्मा भी आए, लोगों को शाम तक बिजली बहाल करने का आश्वासन मिला। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली ठीक नहीं हुई तो वह बस अड्डे पर आकर धरना देंगे। चौक पर धरना होने के कारण माड़ी, डाइट, जिला अस्पताल से आने वाली ट्रैफिक व्यवस्था आधा घंटा तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed