{"_id":"6a7e0b37bf8fd6c26903b317","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-139272-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वंदे मातरम् अभियान में उधमपुर देश के टॉप-10 जिलों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वंदे मातरम् अभियान में उधमपुर देश के टॉप-10 जिलों में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान के पहले तीन चरणों में कार्यक्रमों और जनभागीदारी के मामले में उधमपुर ने देश के शीर्ष 10 जिलों में स्थान हासिल कर जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से उधमपुर की देशभक्ति और जनभागीदारी की भावना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के एडीसी एवं अभियान के नोडल अधिकारी प्रेम सिंह को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रमाणपत्र में उधमपुर को देश के शीर्ष दस जिलों में स्थान दिलाने में उनके उल्लेखनीय प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष सराहना की गई है।
‘हर घर तिरंगा-2026’ के तहत आयोजित ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरण समारोह के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों, युवाओं, नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान दिया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि में प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम लोगों की सक्रिय भागीदारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने में योगदान दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक देश के टॉप-10 जिलों में स्थान हासिल करना उधमपुर के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, विभिन्न संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उधमपुर की इस सफलता से जम्मू-कश्मीर का भी गौरव बढ़ा है और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।