{"_id":"69ac7ccb34924d6b3c056a5e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-133345-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मार्ग एक और रूट डेढ़ दर्जन, जाम से कैसे मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मार्ग एक और रूट डेढ़ दर्जन, जाम से कैसे मिलेगी निजात
विज्ञापन
चिनैनी कस्बे के मेन चौक पर लगा जाम।
- फोटो : chineni news
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे को जोड़ने के लिए मार्ग केवल एक ही है। यदि बात की जाए रूटों की तो करीब डेढ़ दर्जन रूटों के वाहन मुख्य बस स्टैंड व दूसरे स्थान पर आते-जाते हैं। मेन चौक पर एक तरफा गाड़ियां लगने के कारण मार्ग भी संकरा हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने कस्बे के लिए वैकल्पिक मार्ग की सुविधा जल्द दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही मेन चौक से दोनों और करीब 200 मीटर तक नो पार्किंग जोन बनाना चाहिए ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
दरअसल दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कस्बे का मेन चौक काफी व्यस्त रहता है। इस मेन चौक से छोटे वाहनों से लेकर भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में कस्बे को जोड़ने के लिए एक ही मार्ग के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को भी कस्बे में जाम की समस्या घंटों तक उत्पन्न रही। आम यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए तो वहीं कई यात्री वाहनों के फेरे भी रद्द हो गए।
स्थानीय निवासी अक्षय कुमार, मदनलाल, कृष्ण सिंह ने कहा कि कस्बे में वैकल्पिक मार्ग की सुविधा प्रथम तौर पर दी जानी चाहिए। साथ ही सड़क किनारे कुछ मीटर तक नो पार्किंग जोन होना चाहिए। सड़क किनारे वाहन लगने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।
Trending Videos