{"_id":"69ac860b5de87e3343086681","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133341-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भास्कर डिग्री कॉलेज में हुआ अंतर-महाविद्यालय संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भास्कर डिग्री कॉलेज में हुआ अंतर-महाविद्यालय संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भास्कर डिग्री कॉलेज में ''''सीमाओं से परे: महिलाओं की शक्ति और लचीलापन'''' विषय पर अंतर-महाविद्यालय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना था। इस वर्ष महिला दिवस की थीम ''''गिव टू गेन'''' रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सब-जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) उधमपुर की सचिव सुनाति शर्मा की तरफ से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट संजीत बवोरिया ने संसाधन व्यक्ति के रूप में महिलाओं के अधिकारों, कानूनी जागरूकता और सामाजिक सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदय भानु ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला दिवस के महत्व और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। सहायक प्राध्यापक डॉ. बिंदु सलारिया ने महिला सशक्तीकरण पर प्रेरणादायी वक्तव्य देते हुए महिलाओं के समग्र विकास के लिए शिक्षा और समान अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया।
संगोष्ठी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तीकरण पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. बिंदु सलारिया, जोगिंदर सिंह और पिनाकी बक्शी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जीडीसी उधमपुर के अमनप्रीत सिंह ने प्रथम, बीसीई उधमपुर की बेनिया ने द्वितीय तथा महिला कॉलेज उधमपुर की सोनाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक साक्षी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन हेमा दत्त ने किया।
Trending Videos