{"_id":"69ac7d3591c1a704890be900","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-133344-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डालसर मार्ग पर पहाड़ से गिरा पत्थर, बाइक सवार घायल, पत्नी बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डालसर मार्ग पर पहाड़ से गिरा पत्थर, बाइक सवार घायल, पत्नी बची
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में घायल को लाया गया।
- फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-डालसर मार्ग पर शनिवार को पहाड़ से अचानक पत्थर बाइक सवार दंपति पर आ गिरा। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार पंचायत कनाह निवासी कपिल देव (30) पुत्र रामदिता शनिवार दोपहर करीब बारह बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक पर डालसर से रामनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वे डालसर मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक पहाड़ से एक बड़ा पत्थर उनकी बाइक पर आ गिरा। पत्थर गिरते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और कपिल देव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उठाकर रामनगर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल उधमपुर (जीएमसी) रेफर कर दिया। हादसे में कपिल देव की टांग पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित है।
घायल कपिल देव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर डालसर से रामनगर आ रहा था। जब हम काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिर गया। मुझे संभलने का मौका ही नहीं मिला और पत्थर सीधे बाइक से टकरा गया। इससे मैं सड़क पर गिर पड़ा और मेरी टांग में गंभीर चोट लग गई। भगवान की कृपा से मेरी पत्नी सुरक्षित बच गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, क्योंकि इस मार्ग पर अक्सर पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।
Trending Videos