सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: “शिवखोड़ी में लागू समय सीमा के खिलाफ कांग्रेस नेता देंगे धरना

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पौनी/रनसु। शिवखोड़ी यात्रा मार्ग पर करीब डेढ़ साल से लागू समय सीमा को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण देव सिंह ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह धरने पर अकेले बैठेंगे।
Trending Videos

कुछ दिन पहले करण देव सिंह ने रनसु क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों और लोगों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने व्यापार पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई थी। आश्वासन दिया था कि शिवखोड़ी यात्रा को पहले की तरह सुचारू रूप से चलाने के लिए आवाज उठाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंच सकें। स्थानीय लोगों के रोजगार पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। करण देव सिंह ने पहले ही ऐलान किया था कि नवरात्र समाप्त होने के दूसरे दिन से वह इस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठेंगे। अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह अपने ऐलान पर कायम हैं और जल्द ही धरना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed