{"_id":"69e7d86157c4c9535e0c70af","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-135056-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रिजुल ने 99.6, आलिया और तन्वी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रिजुल ने 99.6, आलिया और तन्वी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) की तरफ से घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र रिजुल मल्होत्रा ने 99.6, आलिया मलिक और तन्वी शर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनके अलावा छात्रा माही मन्हास और शानवी महाजन ने सर्वाधिक 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सभी विद्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बच्चों को मिठाइयां खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल परिसरों में जश्न जैसा वातावरण रहा, जहां विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी इस सफलता का उत्सव मनाते नजर आए। सभी विद्यालयों के प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक एचएसएस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय के 42 विद्यार्थियों में से 12 ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। रिजुल मल्होत्रा ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नक्श जैन ने 497 अंक प्राप्त किए। अन्य कई विद्यार्थियों ने भी 490 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने भी 100 प्रतिशत परिणाम के साथ शानदार उपलब्धि दर्ज की। विद्यालय की छात्रा तन्वी शर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में माही मन्हास 99.2, भाव्या और जाह्नवी कुमारी 98.6, पावनी शर्मा 98.4, शैली 97.8, जाकिर हुसैन 96.8, अक्षरा देवी 96.4 और शुभम सिंह 95.2 प्रतिशत शामिल रहे।
इसी कड़ी में डीएवी हाई स्कूल आर्य समाज ने भी कक्षा 10वीं के परिणामों में 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा नेहा शर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिया ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तनु यादव ने 457 अंक 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल परिणाम में 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की।
इसी प्रकार भारतीय विद्या मंदिर ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रामनगर के साथ-साथ पूरे उधमपुर का भी नाम रोशन किया। विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। 41 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की। आलिया मलिक ने 99.4 प्रतिशत और शानवी महाजन ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा साहिल, शपाली और कनिक्षा ने 494 अंक, राजेश्वर सिंह ने 493, सारांश और हन्या ने 492 अंक, निखिल और सिमरन ने 491 तथा मनजीत, मनीक और दिव्यांश ने 490 अंक हासिल किए। वहीं भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैनसू के विद्यार्थियों में प्रियल और माधव शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लिए। सिया सरखंडिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इसी कड़ी में काॅमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें स्कूल के 102 छात्रों ने परीक्षा दी। उसमें स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम आया। इसमें छात्रा लक्षिता पुत्री अमित शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। वहीं शिवांश सिंह जमवाल ने 98.8 प्रतिशत और अराध्या खजूरिया ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा राहुल शर्मा और पलक ठाकुर न 491 अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन स्नेह ने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को मुबारकबाद दी। कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। छात्रा लक्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग को दिया तथा भविष्य में सिविल सेवा में जाने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही शिवांश सिंह जमवाल ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे नियमित टाइम-टेबल और माता-पिता का पूरा सहयोग रहा। इससे वे यह मुकाम हासिल कर सके।
इसी क्रम में तुषार महाजन सरकारी बालिका माध्यमिक विद्यालय का परिणाम भी सराहनीय रहा। विद्यालय में 130 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 126 छात्राएं सफल रहीं। इनमें 37 छात्राओं ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की जबकि 22 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय की छात्रा अदिति शर्मा पुत्री रंजीत सिंह निवासी रिट्टी ने 482 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शाल्ली देवी पुत्री दर्शना देवी ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शालू पुत्री मदन लाल ने 469 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 6 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में 148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 111 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय के छात्र श्रेय वर्मा पुत्र राकेश वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोहम्मद शमशेर आलम पुत्र मोहम्मद शाेएब हुसैन और रूबी खातून ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी कड़ी में इमैनुअल मिशन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा श्रण्या ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। उपेक्षा कुमारी ने 98.6, विशाली देवी ने 98.4, अक्षरा चौधरी ने 97.8 तथा अदिति ठाकुर ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सुमित सिंह ने 97 और विशाल शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन शानदार परिणामों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को एक बार फिर साबित किया है।
नेशनल मॉडल एकेडमी स्मार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल कैल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। इनमें सहज महाजन पुत्र दीपक गुप्ता और प्रिंस बंद्राल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। हिमानी ठाकुर ने 97.2, स्तुति शर्मा पुत्री गारो लाल व रित्ता देवी ने 96 प्रतिशत, राशि शर्मा ने 95.2 तथा मीनाक्षी ठाकुर और वंशिका सांब्याल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X