सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गर्मी में एसी-कूलर का ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है बीमार

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग राहत पाने के लिए एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं। बिना सावधानी के इनका उपयोग करने से सर्दी-खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान के अचानक बदलाव से बचने के लिए सावधानी और एसी-कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल करने से समस्याओं से बचा जा सकता है।
Trending Videos



गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग एसी और कूलर का सहारा लेने लगते हैं। घरों, दफ्तरों और दुकानों में लगातार एसी और कूलर चलने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, वहीं इसका गलत तरीके से उपयोग स्वास्थ्य के लिए परेशानी भी पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एसी या कूलर के सामने सीधे बैठना और बार-बार ठंडे कमरे से बाहर गर्म माहौल में जाना कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। जब कोई व्यक्ति तेज गर्मी से सीधे एसी या कूलर के सामने बैठ जाता है तो शरीर के तापमान में अचानक बदलाव हो जाता है। शरीर इस बदलाव को तुरंत संतुलित नहीं कर पाता, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में ऐसे संक्रमण जल्दी फैलने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सावधानियां बरतें
कई लोग गर्मी शुरू होते ही बिना सफाई और सर्विस के एसी और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लंबे समय तक बंद रहने के कारण कूलर के पानी वाले हिस्से में फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। यदि बिना सफाई के कूलर चलाया जाए तो ये सूक्ष्म जीव हवा के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और नाक, गले तथा फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। एसी के फिल्टर में भी धूल, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीव जमा हो सकते हैं। बिना सर्विस करवाए इस्तेमाल करने पर हवा के साथ शरीर में जाकर एलर्जी और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का इस्तेमाल करना गलत नहीं है। इसका सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है।
- डा़ॅ महेश शर्मा, चिकित्सक
------


बाहर से आने के तुरंत बाद सीधे एसी या कूलर के सामने न बैठें। पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें फिर एसी या कूलर का उपयोग करें। गर्म कमरे से तुरंत बाहर तेज गर्मी में जाने से बचें। एसी और कूलर को इस्तेमाल करने से पहले उनकी अच्छी तरह सफाई और सर्विस करवाएं। यदि एसी-कूलर का संतुलित तरीके से उपयोग करें तो गर्मी से राहत भी मिल सकती है और बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
डा़ॅ धीरज शर्मा, एचओडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed