सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मौंगरी–लड्डा सड़क सर्वे पर आपत्ति, घर और जमीन होंगे प्रभावित ⬛

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील मौंगरी और लड्डा क्षेत्र में हाल ही में हुए सड़क सर्वे को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि सर्वे में थोड़ा बदलाव न किया गया तो कई परिवारों के घर और जमीन प्रभावित हो सकती है। इस मांग को लेकर लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

पीएमजीएसवाई के तहत प्रस्तावित सड़क सर्वे को लेकर क्षेत्र के कुछ प्रभावित परिवारों ने बुधवार को जिला कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त मिंगा शेरपा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौंगरी से लड्डा तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क का सर्वे किया गया है। इस मार्ग पर करीब एक किलोमीटर आगे 5 से 6 परिवार रहते हैं, जिनके पास लगभग 4 से 5 कनाल जमीन है। लोगों का आरोप है कि यदि सड़क का सर्वे इसी स्थान से होकर गुजरा तो उनके घर और जमीन को भारी नुकसान हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता सुमित मगाेत्रा ने कहा कि इन परिवारों को पहले भी कई बार नुकसान उठाना पड़ा है। अब अगर सड़क का निर्माण इसी सर्वे के अनुसार किया गया तो इनका घर और जमीन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क के सर्वे को करीब 50 से 100 मीटर आगे या पीछे कर दिया जाए ताकि इन परिवारों के घर और जमीन को बचाया जा सके।
उपायुक्त मिंगा शेरपा ने लोगों की बात को ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी उचित होगा वही निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed