सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देविका परियोजना पर प्रशासन सख्त, निगरानी के साथ विशेष टीम गाठित

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत लंबित कार्यों और लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर उठ रहे जनविरोध के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है। लोगों की मांंग है कि अब कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। लोक विकास दल के प्रधान विक्रम सलाथिया ने बताया कि सीवरेज परियोजना में देरी, खराब स्थिति तथा अन्य अधूरे कार्यों के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों के कारण कई बार विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसके बाद यूटी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जम्मू और कश्मीर आवास एवं शहरी विकास विभाग की सचिव मंदीप कौर क द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि आदेश के तहत यूईईडी के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जम्मू , एक्सईएन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम 7 जून से जिले में तैनात रहेगी। टीम जिले में मौजूद रहकर तीन एसटीपी के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस, सड़क बहाली, भूमि और ड्रेनेज से जुड़े कार्यों की निगरानी करेगी। साथ ही प्रतिदिन सरकार को फील्ड रिपोर्ट और फोटोग्राफी के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक कार्य शुरू नहीं हो जाते। कार्य पूरा होने पर जिला उपायुक्त के कार्य संतुष्टि प्रमाण पत्र मिलने पर ही टीम यहां से जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि काम जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन द्वारा टीम गठन के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। उन्होंने सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जिले के विकास के लिए एकजुट होने की अपील भी की। देविका परियोजना लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और शहर के विकास के लिए इसका समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed