सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी, शाम 7 बजे पंजीकरण कक्ष बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मां वैष्णो देवी की यात्रा इन दिनों पूरे शबाब पर है। रविवार शाम श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर शाम सात बजे पंजीकरण कक्ष बंद कर दिए गए। करीब 48000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।

वर्तमान में यात्रा का आलम यह है कि पंजीकरण केंद्र, दर्शनी ड्योढ़ी, प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच केंद्रों तथा भवन परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे तक 47,500 से अधिक श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण करवा चुके थे। रविवार शाम 7:00 बजे करीब 48000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे और पंजीकरण कक्ष स्थायी रूप से बंद कर दिए गए। अब सोमवार सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण कक्ष खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रा में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन, पुलिस विभाग, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, सीआरपीएफ तथा आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की जा रही है ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। मौसम साफ रहने के कारण यात्रा मार्ग पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु पसीने से तरबतर होकर यात्रा कर रहे हैं लेकिन उनके चेहरों पर आस्था की चमक और मां के दर्शन की खुशी स्पष्ट झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed