{"_id":"6a85f8b147e55e75430fe934","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-139492-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तोलडी और औसू पुल का निर्माण जल्द होगा शुरू, छह माह में पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तोलडी और औसू पुल का निर्माण जल्द होगा शुरू, छह माह में पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा में पिछले साल भूस्खलन के चलते क्षेत्र के पांच पुल बह जाने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। इनमें तोलडी और औसू पुल लंबे समय से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। अब दोनों पुलों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। तोलडी-बाथ पुल का टेंडर खुल चुका है जबकि उस्सु-पखलाई पुल का टेंडर 29 अगस्त को खुलेगा। ऐसे में जल्द ही दोनों पुलों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोलडी-बाथ पुल के निर्माण पर करीब 5 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर दोबारा प्रक्रिया के बाद अब खुल चुका है और अधिकतम 10 दिन के भीतर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पुल को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान लोगों की आवाजाही को देखते हुए बह चुके पुराने लोहे के गार्डरों को मौके से उठाकर अस्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि अस्थायी तौर पर लोगों को राहत मिल सके। वहीं औसू पुल के निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है और 29 अगस्त को इसे खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 10 से 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल को करीब सात महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि दोनों पुलों के क्षतिग्रस्त होने से चार पंचायतों के लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रास्ते की स्थिति खराब होने पर बड़ी मशीनरी भेजकर रास्ते को सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही छह महीने से पहले अस्थायी पुल की व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुध महादेव में मेले के दौरान लगने वाले जाम से राहत देने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की राशि सर्कुलर रोड के लिए दी गई है। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है। सर्कुलर रोड बनने से मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।