{"_id":"6a85f8d6d003acbb9e095c94","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-139467-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कोहसर नट्नू को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कोहसर नट्नू को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। भाजपा उप प्रधान डोडा कोहसर नट्नू को बुधवार को डोडा में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। डोडा ईदगाह के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना, अशोक कौल, डोडा ईस्ट के विधायक शक्ति राज परिहार, संगठन मंत्री डोडा, उधमपुर, रामबन विपिन शर्मा सहित भाजपा के ज़िला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आरएंडबी मंत्री अब्दुल मजीद वानी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने नम आंखों से मिट्टी देकर दिवंगत कोहसर नट्नू को अंतिम विदाई दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कोहसर नट्नू का मंगलवार दोपहर श्रीनगर स्थित पारस अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
कोहसर नट्नू डोडा ज़िले में पहले ब्लॉक स्तर पर वीएलडब्ल्यू के तौर पर कार्य कर चुके थे। सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने याद किया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेताओं ने कहा कि कोहसर नट्नू का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पैदा हुई कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।