सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दूसरे दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कटड़ा में जगह-जगह गंदगी के ढेर

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, विभिन्न चौक-चौराहों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर कूड़े के ढेर जमा होने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं लेकिन सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण धर्मनगरी की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बस स्टैंड, यात्रा पंजीकरण केंद्र के आसपास तथा प्रमुख बाजारों में फैली गंदगी श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है। गर्मी के मौसम में कूड़ा जमा रहने से दुर्गंध फैलने लगी है और लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि कटड़ा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों के अनुसार जो कर्मचारी पिछले सात वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें स्थायी किया जाना चाहिए। इसके अलावा विभाग में रिक्त पड़े पदों को भी शीघ्र भरा जाए ताकि कार्य का बोझ कम हो सके और सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित की जा सके।
सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। दूसरी ओर आम लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की है ताकि धर्मनगरी में स्वच्छता बनी रहे और किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed