{"_id":"6a1c8f6b7383fdd95e081d04","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103583-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदा पानी बाणगंगा नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदा पानी बाणगंगा नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कई गंभीर समस्याएं भी सामने आईं। बारिश के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सीधे पवित्र बाणगंगा नदी में जा मिला। इससे नदी का जल प्रदूषित हो गया। इसके साथ ही कटड़ा की जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों के पानी के टैंकों में भी गंदा पानी आ गिरा। इसके कारण स्थानीय लोगों सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
यात्रा मार्ग से सटे पंचायत पुराना दरुड़ क्षेत्र के निवासियों को लगभग दो घंटे तक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों और अन्य सुविधाओं के लिए बनाई गई सीवरेज व्यवस्था बारिश के दौरान ओवरफ्लो हो जाती है। उसका गंदा पानी सीधे गांव से होकर बाणगंगा में छोड़ दिया जाता है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी प्रभात सिंह मंगली ने एक वीडियो जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं लेकिन उनके अपशिष्ट जल के उचित निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी नहीं है। बारिश होते ही सीवरेज का गंदा पानी गांव पुराना दरुड़ से होकर बाणगंगा नदी में पहुंच जाता है। इससे नदी प्रदूषित होने के साथ-साथ लोगों के घरों तक भी दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों सोनू ठाकुर, शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, केवल सिंह और नरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने श्राइन बोर्ड प्रशासन, जिला प्रशासन, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा तथा जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
कोट
बाणगंगा के जिन जलस्रोतों से कटड़ा नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वे बारिश के दौरान प्रदूषित हो गए थे। इसी कारण शनिवार को एहतियातन जलापूर्ति रोकनी पड़ी। हालांकि रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन कुछ इलाकों से अभी भी दूषित पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं।
-दीपत महाजन, एईई, जल शक्ति विभाग कटड़ा

Trending Videos