{"_id":"69c052a406d7e9ac660e024f","slug":"kalka-temple-road-bad-condition-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-133909-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खस्ताहाल सड़क से कालका माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान, सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खस्ताहाल सड़क से कालका माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान, सुधार की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। प्रसिद्ध कालका माता मंदिर जाने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मुख्य मार्ग की स्थिति को जल्द ठीक करने की मांग की है।
स्थानीय रंजीव के अनुसार मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। श्रद्धालु केवल नवरात्र में ही नहीं बल्कि हर मंगलवार और अन्य विशेष दिनों पर भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं। कई लोग सीढ़ियों वाले मार्ग का उपयोग करते हैं। एक बड़ा वर्ग वाहनों के जरिए मंदिर पहुंचता है। नई बस्ती की तरफ से आने वाला मार्ग बीच में काफी खस्ताहाल है, जहां हमेशा पानी जमा रहता है। इससे वाहन निकालते समय काफी दिक्कतें आती हैं।
पैदल यात्रियों और बुजुर्गों को दिक्कत
स्थानीय दुकानदार विकास पंडोत्रा ने बताया कि जो श्रद्धालु मंदिर की लगभग 130 सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते, वे वाहन के जरिये आते हैं लेकिन सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण रास्ते से गुजरना और भी मुश्किल हो गया है। नई बस्ती, गीता नगर, ग्रा मोड, माड़ी, अगार बल्लियां और कैंबल डंगा से आने वाले लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए।
Trending Videos