{"_id":"69c2f918f0d70cba5c035dc9","slug":"strike-salary-hold-service-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133984-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ढाई दिन के वेतन राेकने के खिलाफ हड़ताल... आपात सेवाएं रहीं जारी, ओपीडी पहुंचे मरीज लौटने पर हुए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ढाई दिन के वेतन राेकने के खिलाफ हड़ताल... आपात सेवाएं रहीं जारी, ओपीडी पहुंचे मरीज लौटने पर हुए मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर मेडिकल एम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले ढाई दिन के वेतन राेकने के आदेश के खिलाफ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। मंगलवार को अस्पताल में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं, लेकिन आपात सेवाओं को बहाल रखा गया।
ओपीडी सेवाएं ठप रहने से दूरदराज के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एमरजेंसी में भीड़ होने के कारण कई मरीज वापस लौट गए। मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धरने पर बैठे फेडरेशन के अध्यक्ष एवं एचओडी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि डायरेक्टर फाइनेंस के आदेश में रोस्टर के आधार पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की ढाई दिन की सैलरी रोकने की बात कही गई थी। इससे कर्मचारियों में रोष है। इसलिए काम बंद कर हड़ताल शुरू की है।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, उप जिला अस्पताल रामनगर, प्राथमिक और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि गंभीर मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आपात सेवाओं को जारी रखा गया। फेडरेशन का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए सरकार से मांग की कि आदेश को जल्द वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
रियासी अस्पताल में हड़ताल पर रहे कर्मचारी
रियासी। अढ़ाई दिन का वेतन देने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। जिला अस्पताल में आपातकालीन सुविधा को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहीं। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारी परिसर में धरना देकर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मांग को पूरा करने के लिए कहा। नरेश शर्मा व भानु लखनपाल ने बताया कि हड़ताल करने का ज्ञापन सोमवार को अधिकारियों को सौंप दिया था। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार को भी हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रामनगर अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज हुए परेशान
रामनगर। ढाई दिन के वेतन कटौती के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण कई मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह दस बजे जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले रामनगर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम छोड़कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। सभी ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी गईं ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन कटौती के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण ढाई दिन की सैलरी काटना अन्यायपूर्ण है और इससे मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन रामनगर ब्लॉक के प्रधान खेमराज ने बताया सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात जनसेवा में लगे रहते हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।
Trending Videos