सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jk board, 11th exam

Udhampur News: 11वीं की बायोलॉजी की परीक्षा 27 को, संतुलित और समझदारी से तैयारी करने की सलाह

विज्ञापन
jk board, 11th exam
विज्ञापन
11वीं की बायोलॉजी की परीक्षा 27 को, सवालों के उत्तर के साथ साफ-सुथरा डायग्राम जरूर बनाएं, लेबलिंग भी करें
Trending Videos


उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की कक्षा 11वीं की बायोलॉजी की परीक्षा 27 मार्च को होगी। इसमें बाॅटनी और जूलाॅजी (प्राणि विज्ञान) के प्रश्न आएंगे। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए संतुलित और समझदारी से तैयारी करने की जरूरत है।
प्राणि विज्ञान के विषय में ह्यूमन फिजियोलॉजी, पशुओं के संरचनात्मक संगठन और पशु जगत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों ने बताया कि इन अध्यायों से हर वर्ष प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के अनुसार अच्छे अंक के लिए उत्तर के साथ साफ-सुथरा डायग्राम बनाने के साथ ही लेबलिंग भी की जानी चाहिए। कई बार कम शब्दों में भी सही डायग्राम के माध्यम से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। पुराने प्रश्न पत्रों को जरूर देखें। इससे किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं उसका आइडिया मिल जाता है। जितना हो सके उतना एनसीईआरटी की ही किताबें पढ़ें।

बाॅटनी में कोशिका संरचना, प्रकाश संश्लेषण, वनस्पति जगत (प्लांट किंगडम), पुष्पीय पौधों की आकृति विज्ञान और जैविक वर्गीकरण (बायोलॉजिकल क्लासिफिकेशन) जैसे अध्यायों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। शिक्षकों के अनुसार बाॅटनी में अवधारणाओं को समझकर पढ़ना और महत्वपूर्ण शब्दों व परिभाषाओं को याद रखना अच्छे अंक दिलाता है। छात्रों को परीक्षा के दौरान अनुभागवार प्रश्न हल करने और उत्तर पुस्तिका में सही नंबर डालना चाहिए।

छात्र आत्मविश्वास बनाए रखें, नियमित रूप से रिवीजन करें और समय का सही उपयोग करते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। सभी छात्र बिना घबराए पाठ्यक्रम के अनुसार योजना बनाकर पढ़ाई करें।

- अलका गुप्ता, लेक्चरर, जूलाॅजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed