सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, vaishno devi, devotees

Udhampur News: प्रतिदिन 45 हजार श्रद्धालु कर रहे दिव्य दर्शन, पांच दिन में 2.30 लाख पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
katra, vaishno devi, devotees
विज्ञापन
भक्तिमय नगरी : पांचवें नवरात्र को रिकॉर्ड 45,500 श्रद्धालु, अब शाम छह बजे तक ही 32,000 श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर रवाना
Trending Videos




तीसरी आंख से पहरा : कमांड कंट्रोल सेंटर से की जा रही निगरानी, भवन की सजावट और अलौकिक दृश्य मन को मोह रहे





कटड़ा। पवित्र चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां वैष्णो देवी भवन में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। मां के जयकारों से पूरा त्रिकुटा पर्वत और भवन परिसर गुंजायमान है। यात्रा का आंकड़ा प्रतिदिन 40,000 से 45,000 के मध्य बना हुआ है। नवरात्र में अब तक करीब 2,30,000 श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं। पांचवें नवरात्र को रिकॉर्ड 45,500 श्रद्धालु पहुंचे थे जबकि मंगलवार को छठे नवरात्र पर शाम 6 बजे तक ही 32,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।



बदलते मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिख रही है और चेहरों पर श्रद्धा की अलौकिक चमक साफ देखी जा सकती है। आधार शिविर से लेकर भवन तक हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड पर हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आधार शिविर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिये यात्रा की बारीकी से निगरानी की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और श्रद्धालुओं का सफर सुखद व सुरक्षित बना रहे। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे व्यापार में भी भारी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां वैष्णो देवी भवन को रंग-बिरंगी रोशनी और विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। भवन परिसर में देवी-देवताओं के विशाल पंडाल स्थापित किए गए हैं, जिनके आगे श्रद्धालु नतमस्तक होकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इन मोहक दृश्यों को श्रद्धालु मोबाइल और कैमरों में कैद करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। साथ ही भवन पर जारी विशाल शत चंडी महायज्ञ और अर्धकुंवारी मंदिर की यज्ञशाला में हो रहे हवन-पूजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया है।



पल-पल रंग बदल रहा मौसम

कटड़ा और भवन में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सोमवार की रात जहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि शाम होते ही आसमान में फिर से बादलों ने डेरा डाल दिया और ठंडी हवाएं चलती रहीं। खराब मौसम के बावजूद श्राइन बोर्ड की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, केबल कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जारी हैं। श्रद्धालु सेवाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।



दिव्यांगों और विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल

श्राइन बोर्ड ने इस बार दिव्यांग श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। दिव्यांगों को बोर्ड की ओर से निशुल्क घोड़ा और बैटरी कार सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, साथ ही उन्हें बिना प्रतीक्षा किए सुविधाजनक दिव्य दर्शन करवाए जा रहे हैं। वहीं दर्शन के लिए आए स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए व्रत संबंधी फलाहार व भोजन का विशेष प्रबंध किया गया। इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ की 6 बटालियन की ओर से निरंतर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जा रही है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि दर्शन के बाद वे सीधे भैरव घाटी की ओर प्रस्थान करें ताकि भवन परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो। लाउड स्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। सुरक्षा बल भीड़ प्रबंधन पर कड़ी निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed