{"_id":"69c04bf38ecdc049e100b7b7","slug":"katra-durja-puja-pandal-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103267-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी के प्रमुख स्थल श्रीधर चौक में दुर्गा पूजा पंडाल बना है आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी के प्रमुख स्थल श्रीधर चौक में दुर्गा पूजा पंडाल बना है आकर्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के प्रमुख स्थल श्रीधर चौक में इन दिनों श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने के लिए मिल रहा है। चारों ओर माता रानी के जयकारे से वातावरण गूंज रहा है। भव्य दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दीपक परोच, निगम अरोड़ा, नीरज पाराशर, शंकर डोगरा और विनय हीरा की ओर से बनाए गए पंडाल की साज-सज्जा और झांकियां मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
पंडाल में मां दुर्गा के साथ मां महाकाली, मां सरस्वती, भगवान गणेश तथा मां वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र पिंडियों की मनमोहक झांकियां हैं। इनकी छटा इतनी अद्भुत है कि श्रद्धालु उन्हें निहारते ही भाव-विभोर हो जाते हैं और भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करते हैं। सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब जाता है, जहां श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आस्था व्यक्त करते हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाता है, जिससे पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष बात यह है कि श्रद्धालु सबसे पहले पंडाल में माथा टेककर यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उनका मानना है कि यहां दर्शन करने से यात्रा सफल, सुरक्षित और मंगलमय होती है।
Trending Videos