सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, maa vaishno devi yatra

Udhampur News: साफ मौसम में यात्रा मार्ग पर लौटी रौनक, 25,000 श्रद्धालु भवन रवाना

विज्ञापन
katra, maa vaishno devi yatra
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में रविवार रात को हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को हल्की ठंड महसूस हुई।
Trending Videos

सोमवार सुबह मौसम साफ हो गया जिससे यात्रा मार्ग पर रौनक लौट आई। देशभर से आए श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ते गए। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा और हर ओर भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से जारी रहीं। मार्ग पर सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

रविवार को जहां करीब 37,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका तो सोमवार शाम 5 बजे तक करीब 25,000 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। मौसम अनुकूल रहने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed