सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, census, training

Udhampur News: किश्तवाड़ में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
kishtwar, census, training
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने डीसी व प्रधान जनगणना अधिकारी पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय चरण-1 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में जनगणना संचालन निदेशालय, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें उप निदेशक (जनगणना एवं संचालन कार्यालय जम्मू) मनमीत सिंह, मास्टर ट्रेनर एवं रिसोर्स पर्सन विनय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
Trending Videos

प्रशिक्षण का पहला चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (एचएलओ) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य गणनाकर्मियों को सटीक और प्रभावी तरीके से डेटा संग्रहण के लिए तैयार करना है। यह चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक घर का दौरा कर आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी। दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें विस्तृत जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र की जाएगी। डीसी ने सभी गणनाकर्मियों से अपील की कि वे निर्धारित 34 मानकों के अनुसार सटीक जानकारी दर्ज करें और “हर नागरिक महत्वपूर्ण है” के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed