सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, dr. jiterdra singh, meeting

Udhampur News: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र ने विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
kishtwar, dr. jiterdra singh, meeting
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक डोडा के कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने योजनाओं के तहत प्रगति, प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में प्रदर्शन की जानकारी साझा की।
Trending Videos

मंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सख्त निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। क्षेत्रीय संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई पट्टी के विकास, सड़कों के निर्माण कार्यों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुणवत्ता और समयसीमा के पालन पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। इसके अलावा श्मशान शेड के निर्माण, बिजली परियोजनाओं से प्रभावित कंडानी के निवासियों के पुनर्वास तथा काला जीरा और केसर जैसे उत्पादों को बेहतर बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद संवाद अहमद किचलू, विधायक शगुन परिहार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed