{"_id":"69d5790dc21ddb708307045e","slug":"kisan-union-employment-udhampur-news-c-202-1-udh1010-134512-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: निर्माण कार्य में युवाओं को नहीं दिया रोजगार तो दो दिन बाद उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: निर्माण कार्य में युवाओं को नहीं दिया रोजगार तो दो दिन बाद उग्र आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने हाईवे निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग करते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के युवा अध्यक्ष विनोद कुमार कोतवाल ने बताया कि 21 मार्च को निजी कंपनी को ज्ञापन सौंपा गया था। मांग की गई थी कि हाईवे का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए। बाहरी लोगों को काम पर लगाया जा रहा है जिससे युवाओं में रोष है। इस संबंध में जिला उपायुक्त, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और एसएसपी को भी ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सात दिन के भीतर जवाब देने का आश्वासन मिला था। एक अप्रैल को कंपनी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसएचओ ने दो दिन का समय मांगा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर दो दिन में मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा और सचिवालय में जाकर धरना देगा।
Trending Videos