सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, hybrid plants

Udhampur News: किश्तवाड़ में तीन दिन में 72,000 हाइब्रिड पौधों की बिक्री

विज्ञापन
kishtwar, hybrid plants
विज्ञापन
किश्तवाड़। कृषि को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि विभाग ने बड़े स्तर पर हाइब्रिड पौधों का वितरण अभियान चलाया। बैंगन, टमाटर और गेंदा फूल के हाइब्रिड पौधे रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए। इसके लिए दो बिक्री केंद्र स्थापित किए गए। 28 से 30 अप्रैल तक अभियान में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 72,000 पौधे खरीदे।
Trending Videos

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने उच्च गुणवत्ता वाले पौधे खरीदे जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने और आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल ने कहा कि विभाग आधुनिक खेती और उन्नत किस्मों को बढ़ावा देकर जिले में कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी पहल सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed