सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   doda, lg, rally, drug trafficking

नशा तस्करी खामोश आतंकवाद, जनभागीदारी से करेंगे खत्म : एलजी

विज्ञापन
doda, lg, rally, drug trafficking
विज्ञापन
डोडा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पदयात्रा की शुरुआत की। नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। उन्होंने तेज धूप के बीच जन जागरूकता की अलख जगाई। एलजी ने जनभागीदारी का आह्वान करते हुए नशा तस्करी को खामोश आतंकवाद बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग व जनभागीदारी से ही इसका खात्मा करेंगे।
Trending Videos

सभा को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन है जिसे तभी सफल बनाया जा सकता है जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे आए। यह केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि गंभीर सामाजिक खतरा है जो युवाओं को बर्बाद करता है, परिवारों को कमजोर करता है और समाज की नींव को हिला देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार करें
एलजी ने कहा कि नशा तस्करों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाएगा और इस नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तस्कर या सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा।


20 दिन में 350 एफआईआर दर्ज, 440 गिरफ्तार
एलजी ने बताया कि पिछले 20 दिन में ही लगभग 350 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 440 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जो अभियान की गंभीरता को दर्शाता है। 100 दिन के विशेष अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अभी 80 दिन बाकी हैं और हर दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों से भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की। एलजी ने कहा कि नशा मुक्त समाज तभी संभव है जब नागरिक चुप्पी तोड़कर जिम्मेदारी निभाएं। समृद्धि सिर्फ आर्थिक विकास से नहीं बल्कि जागरूक और जिम्मेदार समाज से तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed