{"_id":"69b8760bb6abc63f2d058a65","slug":"kishtwar-landslide-search-opration-udhampur-news-c-10-jmu1041-860818-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ : भूस्खलन में लापता व्यक्ति की तलाश जारी, रविवार रात चार लोग चपेट में आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ : भूस्खलन में लापता व्यक्ति की तलाश जारी, रविवार रात चार लोग चपेट में आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के डांगदुरु में पाकल दुल पावर प्रोजेक्ट के पास भूस्खलन के बाद से लापता व्यक्ति का सुराग सोमवार को भी नहीं लग पाया है। राहत व बचाव अभियान लगातार जारी है।
अधिकारियों के अनुसार रविवार रात भूस्खलन की चपेट में चार लोग आए थे। इनमें मोहम्मद नवाज पुत्र निवासी मरमत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह प्रोजेक्ट में ऑपरेटर था। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक अभी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश में प्रशासन, पुलिस और बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।
सेना ने सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 235 लोगों को सुरक्षित निकाला
सेना ने किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर रविवार रात भारी बर्फबारी व खराब मौसम में फंसे 235 लोगों और 38 गाड़ियों को सुरक्षित निकाला है। व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने बताया कि बचाव दल ने सुरक्षित निकाले लोगों को गर्म खाना, पीने का पानी और रहने की जगह भी दी। मेडिकल टीमों ने जरूरी दवाएं दीं। सभी नागरिकों और गाड़ियों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को यात्रा न करने की सलाह जारी की है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी, सड़कों पर जमी बर्फ, फिसलन, हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पहाड़ी मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। साथ ही एजेंसियों को मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेड तथा चेकपोस्ट स्थापित कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos