सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kishtwar, world tb day celebrate

Udhampur News: किश्तवाड़ में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया

विज्ञापन
kishtwar, world tb day celebrate
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस 2026 पर डीडीसी काउंसिल कार्यालय में कार्यक्रम करवाया। इसमें जिला प्रशासन ने टीबी उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डीसी पंकज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने टीबी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता, समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व पर जोर दिया।
Trending Videos

आश्वासन दिया कि प्रशासन मरीजों को उपचार के दौरान पोषण, चिकित्सा और सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीसी ने जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि टीबी समाप्त करना केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जागरूकता, लक्षणों की समय पर जानकारी और मरीजों को उपचार पूरा करने में सहयोग से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युधवीर सिंह कोतवाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 24 मार्च तक निक्षय योजना के तहत 412 में से 389 लाभार्थियों को 18,54,000 रुपये वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान प्रति माह 1000 रुपये की पोषण सहायता दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed