{"_id":"69d2c832151e95420006b29b","slug":"koran-high-school-staff-shortage-udhampur-news-c-202-1-udh1010-134437-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाई स्कूल कोनैन में स्टाफ की कमी से विषयवार पढ़ाई पर पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाई स्कूल कोनैन में स्टाफ की कमी से विषयवार पढ़ाई पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्तमान में केवल आठ शिक्षक 134 छात्रों को पढ़ा रहे, एक पद 20 वर्ष और बाकी तीन साल से रिक्त
उधमपुर। हाई स्कूल कोनैन में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षकों की कमी छात्रों के बेहतर भविष्य में बाधा बनी है। वर्तमान में केवल आठ शिक्षक 134 छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इनमें दो आरईटी शिक्षक, एक मास्टर ग्रेड, चार शिक्षक और हेडमास्टर है। विषयवार पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं होने के कारण हालात खराब हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तहसील रामनगर में जोन कुलवंता के अंतर्गत स्कूल में एक शिक्षक की पद 20 वर्ष से खाली है जबकि अन्य पद तीन साल से रिक्त हैं। इतना ही नहीं, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक, जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद भी भरे जा सके। सूत्रों के अनुसार दिसंबर और जनवरी में स्टाफ की भर्ती की गई थी जिससे पढ़ाई में सुधार की उम्मीद थी लेकिन फरवरी मेंं शिक्षकों को ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से कई बार प्रस्ताव भेजा गया मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्कूल में सुविधाएं तो हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को जल्द ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
- सुरजीत सिंह, अभिभावक।
बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं। शिक्षक पूरा प्रयास करते हैं, जितना हो सके उससे ज्यादा मेहनत करते हैं। मगर स्टाफ की कमी के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है।
- मोहन सिंह, अभिभावक।
इतने साल से पद खाली होना गंभीर मामला है। अगर समय रहते स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया तो छात्रों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
- मलकीत सिंह, अभिभावक।
शिक्षकों के ट्रांसफर होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। बच्चों के भविष्य के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। प्रशासन को तुरंत स्टाफ पूरा करना चाहिए।
- अशोक सिंह, अभिभावक।
शिक्षकों की कमी को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे और जरूरत अनुसार शिक्षक की तैनाती की जाएगी ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो।
-सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos