सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maha shivratri

Udhampur News: रामबन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई महाशिवरात्रि, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
maha shivratri
विज्ञापन
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गाए भगवान शिव के भजन, जलपान की व्यवस्था भी की
Trending Videos


रामबन। श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ पड़े और भगवान शिव की आराधना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा का नेतृत्व महाशिवरात्रि उत्सव समिति के अध्यक्ष कुनाल मगोतरा ने किया। इस दौरान धार्मिक एवं राजनीतिक नेताओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोभायात्रा ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर मैत्रा से प्रारंभ होकर गोविंदपुरा मैत्रा, बोली बाजार और मुख्य बाजार से होती हुई रघुनाथ मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान शिव के भजन और जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। विभिन्न मंदिरों को फूलों और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। विशेष पूजा, अभिषेक और रात्रि भर चलने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व यातायात के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed