{"_id":"69922d4e56f0511be80b2c1e","slug":"riyasi-parking-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-132649-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पार्किंग न होने से रियासी के दुकानदारों का कारोबार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पार्किंग न होने से रियासी के दुकानदारों का कारोबार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकानदार परेशान, प्रशासन से पार्किंग का निर्माण करने की मांग
रियासी। नगर में कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापार पर इसका असर पड़ रहा है। नगर के मुख्य बाजारों में आए दिन ग्राहकों की कमी पाई जा रही है। छोटे व बड़े हर वर्ग के दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि पार्किंग नहीं होने के कारण ग्राहकों को अपने वाहन कहीं खड़ा करने को जगह नहीं मिलती है। लिहाजा वह अपने वाहन नगर के बाहर की तरफ बनी दुकानों की तरफ ले जाते हैं जिसका असर व्यापार पर हो रहा है।
नगर परिषद की तरफ से लोगों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बस अड्डे व इसके आसपास कई अवैध रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा है। इसके अलावा कई ऐसे वाहन हैं जो बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। अगर नगर के मुख्य बाजार के व्यापार को बचाना है तो इसके लिए एक पार्किंग बनाना जरूरी है, ताकि व्यापार में तेजी आ सके।
-बिशन मगोत्रा, कांग्रेस नेता
जिन ग्राहकों को बस अड्डे के पास वाहन खड़ा करने के लिए स्थान नहीं मिलता है, वह अपना वाहन नगर के बाहर की तरफ बनी मार्किट में लेकर चले जाते हैं। एनिमल हसबेंडरी की इमारत को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा समय में इसकी शहर में जरूरत नहीं है। वन विभाग की एक इमारत भी खाली है, अगर यहां पार्किंग बन जाए तो ग्राहक अपने वाहन खड़ा कर सकेंगे, बाजार के व्योपार में बढ़ोतरी होगी।
-राजेश केसर, दुकानदार
अगर बाजार में स्थित दुकानों के कामकाज में फिर से तेजी लानी है तो इसके लिए सभी दुकानदारों को इकठ्ठा होकर जिला प्रशासन से किसी उचित स्थान पर पार्किंग बनाने की मांग करनी होगी। बाजार के आसपास अगर कहीं पार्किंग बनती है तो बाजार में ग्राहकों की आवाजाही में तेजी आने की उम्मीद है।
-रोहित पण्डोह, स्थानीय निवासी
Trending Videos