सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   martyr deepak sharma volleyball

Udhampur News: शहीद दीपक शर्मा की स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
martyr deepak sharma volleyball
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस ने शहीद पीएसआई दीपक शर्मा की स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने किया। इसमें करीब 204 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
Trending Videos

मंगलवार को क्वार्टर फाइनल तक मैच हुए। अंडर-15 वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में पुरुष, अंडर-17 और विभागीय वर्ग भी शामिल है। आयोजन का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करते हैं। साथ ही शहीद पीएसआई दीपक शर्मा को श्रद्धांजलि देने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में एससपी संदीप भट्ट, डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद सिंह, डीएसपी डीएआर जतिंदर सिंह सांब्याल और एसएचओ अभिजीत सिरोही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed