सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   reasi, baishakhi fair, dc, meeting

Udhampur News: रियासी में तैयारियां... डेरा बाबा बंदा बहादुर में 12 से 14 अप्रैल को मेला, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
reasi, baishakhi fair, dc, meeting
विज्ञापन
रियासी। डेरा बाबा बंदा बहादुर के पवित्र तीर्थस्थल पर बैसाखी उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 से 14 अप्रैल तक तीर्थस्थल के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध रहेगी। प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को उपायुक्त कुमार अभिषेक ने बैठक की।
Trending Videos

इस दौरान, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पार्किंग सुविधाओं और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसी ने जल शक्ति के कार्यकारी अभियंता को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और मेले के दिनों में पानी का टैंकर तैनात करने का निर्देश दिया। जेपीडीसीएल के कार्यकारी अभियंता को उत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगंतुकों की सुगम आवाजाही के लिए पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता को तीर्थस्थल की सड़कों और गड्ढों की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। मोटर वाहन विभाग को पर्याप्त यातायात व्यवस्था करने और जनता की सुविधा के लिए अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
नगर समिति के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे मंदिर परिसर के पास उचित स्वच्छता और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस तैनात करें। सहायक निदेशक, एफसीएस एंड सीए को भी मंदिर में व्यवस्थाएं सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को एहतियाती उपाय के रूप में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और त्योहार के सुचारु और सफल संचालन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास पर जोर दिया।
बैठक में एडीसी राकेश कुमार, एएसपी इफ्तेखार अहमद, जेपीडीसीएल और जल शक्ति के एक्सईएन, एडी एफसीएस एंड सीए और डेरा बाबा बंदा बहादुर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed