सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   missing people, reunited

Udhampur News: बिछड़े हुए दो श्रद्धालुओं को परिजन से मिलाया, लौट आई परिवारों की मुस्कान

विज्ञापन
missing people, reunited
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में परिवार से बिछड़े दो श्रद्धालुओं को सुरक्षित परिजन से मिलाया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई है और उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos


अनिल कुमार त्रिपाठी निवासी बर्रा, कानपुर (उत्तर प्रदेश) लापता हो गए थे और कटड़ा के मुख्य बाजार में असहाय स्थिति में मिले। पुलिस ने उनकी स्थिति को भांपते हुए तुरंत पहचान के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत और तकनीकी सहयोग के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश में परिजन का पता लगा लिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनिल कुमार को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उन्नाव (उत्तर प्रदेश) निवासी विनीत द्विवेदी की नौ वर्षीय बेटी धात्री द्विवेदी भीड़भाड़ के बीच परिजन से बिछड़ गई थी। घबराई हुई बच्ची को लोगों ने तुरंत पुलिस थाना कटड़ा पहुंचाया। पुलिस ने बिना समय गंवाए माता-पिता की तलाश शुरू की और सत्यापन के बाद उन्हें ढूंढ निकाला। मासूम को सुरक्षित पिता के हवाले करने पर परिजन की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed