{"_id":"69f3b52cee5d612e4805baf2","slug":"narayana-super-speciality-hospital-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103444-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जांच क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खरीदे जाएंगे बायोमेडिकल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जांच क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खरीदे जाएंगे बायोमेडिकल उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ककड़ियाल में वीरवार को गवर्निंग बॉडी की 72वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. केके तलवार ने की। अस्पताल की क्लीनिकल और जांच क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गवर्निंग बॉडी ने उन्नत बायोमेडिकल उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी। इससे विशेष रूप से न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और बायो एवं हिस्टो प्रयोगशालाएं में सटीकता में सुधार होने की उम्मीद है।
अस्पताल के भविष्य के विकास, संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और मजबूत बनाने व सेवा वितरण में दक्षता, पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने के लिए आधुनिक डिजिटल एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं में मोबाइल एप के इस्तेमाल पर जोर
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नत आईटी सिस्टम के समावेशन पर जोर देते हुए मरीजों की सुविधा के लिए समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन तथा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर लागू करने की आवश्यकता बताई। इसके अतिरिक्त बैठक में राजस्व संतुलन, सरकारी योजनाओं के तहत लंबित भुगतान की वसूली और महंगे उपकरणों के रखरखाव के लिए सुव्यवस्थित प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए।
उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को किया प्रोत्साहित
गवर्निंग बॉडी ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों और तकनीशियनों के बीच सहयोगात्मक कार्य वातावरण बनाने की आवश्यकता जताई। बैठक का समापन अस्पताल प्रबंधन के सभी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करने और आर्थिक सुदृढ़ता बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। यहां श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान, अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य, एफए/सीएओ पवन शर्मा, एसएमवीडीआईएमई के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा, नारायणा हेल्थ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील नारायण, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. एमएम मथवन उपस्थित रहे।
Trending Videos