सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   pauni, shivkhodi, congress protest

Udhampur News: शिवखोड़ी यात्रा को लेकर कांग्रेस की चेतावनी, समयसीमा नहीं हटी तो नवरात्र के बाद होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
pauni, shivkhodi, congress protest
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी धाम में दर्शन के लिए लागू की गई समयसीमा को लेकर लोगों और व्यापारियों में भारी रोष है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोपहर 12 बजे के बाद कटड़ा से आने वाले श्रद्धालुओं की शाम पांच बजे से पहले वापसी अनिवार्य की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण देव सिंह ने स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की और प्रशासन को चेतावनी दी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि यदि नवरात्र के बाद स्थिति सामान्य नहीं की गई तो वे लोगों के मिलकर प्रदर्शन करेंगे। प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराना प्रशासन के बस में नहीं है? उन्होंने पहलगाम का उदाहरण देते हुए कहा कि आतंकी घटनाओं के बावजूद वहां यात्राएं सुचारु रूप से जारी हैं तो फिर शिवखोड़ी धाम में ही ऐसी पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के बजाय समयसीमा थोपकर यात्रा को सीमित किया जा रहा है। इसका सीधा असर घोड़ा, पिट्ठू, पालकी संचालकों, टैक्सी चालकों और दुकानदारों की आजीविका पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed