{"_id":"69d2c84aff95eac6d0041ea2","slug":"pauni-shivkhodi-time-limit-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1009-134436-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनसु में चौथे दिन भी बाजार बंद : समयसीमा के खिलाफ बढ़ा जन आक्रोश, एसीआर से वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनसु में चौथे दिन भी बाजार बंद : समयसीमा के खिलाफ बढ़ा जन आक्रोश, एसीआर से वार्ता रही बेनतीजा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व मंत्री अजय नंदा बोले- प्रशासनिक रोक के कारण 25 लाख से नौ लाख रह गई यात्रियों की संख्या
पौनी। शिवखोड़ी धाम के मुख्य पड़ाव रनसु में रविवार को लगातार चौथे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शनकारियों के यात्रा खोलो के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष भगवान दास ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। प्रशासन की ओर से एसीआर नितिन वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। प्रदर्शनकारी किसी ठोस कार्रवाई के बिना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
यह आंदोलन समयसीमा के खिलाफ है जो जून 2024 में खंडा में हुए आतंकी हमले के बाद लागू की गई थी। इस हमले में नौ लोगों की मौत व 41 घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शाम पांच बजे के बाद यात्रा पर सुरक्षा पाबंदी ने स्थानीय व्यापार की कमर तोड़ दी है।
भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा ने संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए आंकड़ों के जरिए स्थिति की गंभीरता स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिस यात्रा में कभी सालाना 25 लाख श्रद्धालु आते थे वह अब घटकर मात्र आठ से नौ लाख रह गई है। इसका सीधा असर उन हजारों परिवारों पर पड़ा है जिनका चूल्हा शिवखोड़ी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा से जलता है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाना चाहिए था।
व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुरिष्टा शर्मा ने आंदोलन को केवल समयसीमा तक सीमित न रखते हुए अन्य ज्वलंत मुद्दों से भी जोड़ा। उन्होंने बताया कि घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चालकों के किराए में पिछले 15 वर्षों से कोई संशोधन नहीं हुआ है। एक दशक से नए मकान बनाने की अनुमति नहीं मिल रही है जिससे आवासीय संकट खड़ा हो गया है। ऑटो
और ई-रिक्शा यूनियनों ने भी हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप राज और ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष कुलवीर सिंह का कहना है कि यात्रियों की संख्या घटने से बैंक कर्ज की किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया है।
आज डिवकॉम से होगी युवा राजपूत सभा की बैठक
युवा राजपूत सभा की सोमवार को डिविजनल कमिश्नर के साथ बैठक प्रस्तावित है। यदि बैठक में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता है तो मंगलवार को जम्मू के महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को सुंदरबनी के संगठनों के सहयोग से भांबला चौक को पूरी तरह बंद कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है। लोगों का स्पष्ट संदेश है कि जब तक यात्रा का पुराना गौरव और समय बहाल नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।
Trending Videos