सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban, landslide, jammu srinagar highway

Udhampur News: भूस्खलन से कई घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
ramban, landslide, jammu srinagar highway
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर एनएच 44 सोमवार को भूस्खलन और बारिश के कारण करोल में यातायात के लिए कई घंटे बंद रहा। सैकड़ों वाहन फंस गए। रविवार देर रात करोल और चंद्रकोट के बीच जसवाल ब्रिज, उससे पहले शाम को श्रीनगर जाने वाली सुरंग (ट्यूब) भूस्खलन से बंद हो गई थी। यातायात को जम्मू की सुरंग में डायवर्ट किया गया।
Trending Videos


सोमवार सुबह बहाली कार्य शुरू किया गया। दोपहर तक जम्मू की सिंगल लेन तैयार की गई जिससे चंद्रकोट और करोल के बीच फंसे वाहनों को निकाला गया। देर शाम को दोनों लेन खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामबन के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) राजिंदर सिंह को चोट आई है। अन्य घटना में पुलिस का वाहन पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। जखैनी चौक पर वाहन रोकने से जाम लग गया। घाटी जाने वाली टयूब पर लंबी कतार लग गई। दोमेल तक हालात खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed