{"_id":"69d2c9071efecfe9650b9560","slug":"ramnagar-bus-service-demand-protest-altimatem-udhampur-news-c-202-1-udh1002-134427-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर-डूडू तक नहीं चलाई बस तो होगा उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर-डूडू तक नहीं चलाई बस तो होगा उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-डूडू तक बस सेवा जल्द चालू नहीं की तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बस नहीं चलने से कई गाड़ियां बदलकर घर पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन जल्द परिवहन सेवा को बहाल करे। यह चेतावनी रविवार को स्थानीय निवासियों ने दी।
उनका कहना है कि एकमात्र यात्री बस एक सप्ताह से बंद है जिससे दिक्कतें आ रही हैं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिन सफर तय करना पड़ रहा है। समाजसेवक नरेश ललहाल, योगराज,करनैल सिंह, ओंकार देव, मदन लाल, बिहारी लाल, संसार चंद और कृष्ण लाल ने बताया कि रामनगर से डूडू जाने के लिए एकमात्र बस चलती थी जो सात दिन से बंद है। इस कारण घर जाने में मुश्किलें आ रही हैं। डूडू के लिए बसंतगढ़ की गाड़ी पकड़नी पड़ रही है। मजबूरी में शिवगली तक पहुंचकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद बसंतगढ़ से आने वाले वाहनों में जगह मिलने पर ही वे गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। कई बार वाहन न मिलने पर ढाई घंटे तक पैदल सफर करना पड़ता है।
डूडू जाने के लिए लाटी और चिनैनी का लंबा रास्ता करना पड़ रहा तय
सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, अध्यापकों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। डूडू के स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को रामनगर आने-जाने के लिए अब लाटी और चिनैनी के रास्ते उधमपुर होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका पूरा दिन यात्रा में व्यतीत हो रहा है जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि बंद बस सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए ताकि राहत मिल सके और दिनचर्या सुचारु रूप से चल सके।
बस सेवा बंद होने से रोजमर्रा के काम के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को जल्द ध्यान देना चाहिए।
- योगराज
बस सेवा पूरी तरह बंद होने से हालात और खराब हो गए हैं। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
- नरेश ललहाल, समाजसेवक
अध्यापकों और विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई बार लोगों को पैदल ही सफर तय करना पड़ता है जो कठिन है। प्रशासन जल्द यात्री वाहन बहाल करे।
-करनैल सिंह
Trending Videos