सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, rath yatra, parshuram jyanti

Udhampur News: भव्य रथयात्रा निकाल लोगों को दिया परशुराम जन्मोत्सव समारोह का निमंत्रण

विज्ञापन
ramnagar, rath yatra, parshuram jyanti
विज्ञापन
रामनगर। भगवान नरसिंह मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों जारी हैं। वीरवार को पूर्व संध्या पर भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह करीब 9:30 बजे डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रथ यात्रा लगातार पांच दिन तक विभिन्न गांवों में जाएगी। पहले दिन माडता, सुनेत्र, जंद्राडी और थपलाल में पहुंची जहां ग्रामीणों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के महत्व के बारे में बताने के साथ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। संयोजक विनोद खजुरिया और प्रधान खेमराज शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को पंजग्रा, नगरोटा, रोमैनी, पलारन, चुनूनता, कथील गंजू और डालसर गांव के लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। यहां रवि पंडित, विजय, सुभाष पंडित, बिट्टू पंडित सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed