सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramnagar, sheetla mata temple

Udhampur News: रामनगर के शीतला माता मंदिर में आज होगी माता की चौकी

विज्ञापन
ramnagar, sheetla mata temple
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शनिवार को 42वीं बार माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी नागेश प्रभाकर ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे लंगर वितरण के साथ होगी। इसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात रात 9 बजे से माता के भजनों का गुणगान आरंभ होगा। भजन संध्या में शीतला माता सत्संग कमेटी के अध्यक्ष शाम पठानिया अपने साथियों के साथ माता की भेंटों का संगीतमय प्रस्तुतीकरण करेंगे। पुजारी के अनुसार, कार्यक्रम का समापन रात 12 बजे माता की आरती और कन्या पूजन के साथ किया जाएगा।
Trending Videos


टी-मोड़ काली माता मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया

उधमपुर। चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। यह रूप अत्यंत पवित्र, शांत और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। टी-मोड़ काली माता मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुबह आठ से लेकर 10 बजे तक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा व हवन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी काका ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती की जा रही है। सभी श्रद्धालु मंगलवार के भंडारे और जागरण में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed