सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   reasi, bhagwati jagran

Udhampur News: रियासी में पहले नवरात्र पर होगा 87वां विशाल जागरण

विज्ञापन
reasi, bhagwati jagran
विज्ञापन
रियासी। वीरवार को शुरू हो रहे पहले चैत्र नवरात्र की शाम को मां भगवती के 87वें विशाल जागरण का आयोजन प्रसिद्ध कालका माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर होगा,जिसमें कई नामी-गिरामी युवा गायक माता के भजन गा कर गुणगान करेंगे। समाज सेवक व माता के परम भक्त जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली शाह की तरफ से माता का जागरण करवाया जाएगा। जागरण में गायक बिशन दास,हैप्पी राही,ऋतिका कक्कड़ और मेहुल शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आयोजक दीपक बमोत्रा ने बताया कि जागरण की शुरुआत शाम नौ बजे के करीब भगवान गणेश जी की वंदना के साथ होगी,इसके बाद माता की महिमा का गुणगान भजनों के जरिए किया जाएगा। माता की अखंड ज्योत को कालका माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर रखा जाएगा ताकि नवरात्र में मंदिर आने-जाने लोग ज्योत के भी दर्शन कर सके। जागरण को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed