{"_id":"6a35a2f6d8ec3747f10d55f0","slug":"sanitation-workers-return-to-work-after-receiving-assurance-from-the-government-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137311-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकार से मिला आश्वासन, काम पर लौटे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकार से मिला आश्वासन, काम पर लौटे सफाई कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर वादा पूरा न करने पर दोबारा हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की 23 दिनों से चल रही हड़ताल सरकार से मिले आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार से सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। इससे शहर में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था के एक बार फिर सुचारु होने की उम्मीद जगी है।
उधमपुर के स्थानीय नागरिकों को अब राहत मिलेगी। हड़ताल समाप्त करने का यह निर्णय जम्मू में डायरेक्टर लोकल बॉडीज की मौजूदगी में हुआ। सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित सभी लंबित मांगों को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी दे दी जाएगी। इसी वादे के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया।
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ (जेके यूटी) के अध्यक्ष डेविड संधू ने बताया कि इससे पहले उनकी फाइल मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए रुकी हुई थी। वे इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने श्रीनगर भी गए थे जहां मुलाकात तो नहीं हो सकी लेकिन उनके सलाहकार ने जम्मू में इस बैठक का आश्वासन दिया था। डेविड संधू ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तय समय सीमा (एक सप्ताह) के भीतर अपना वादा पूरा नहीं किया, तो सभी कर्मचारी मजबूरन दोबारा काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।