{"_id":"69d8115f0835e11e77047506","slug":"shivkhodi-time-limit-increase-udhampur-news-c-202-1-udh1009-134597-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अब शाम 5 नहीं, 7 बजे तक जा सकेंगे शिवखोड़ी, 24 घंटे दर्शन देंगे भोले बाबा, वापसी के लिए एक घंटे की अतिरिक्त छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अब शाम 5 नहीं, 7 बजे तक जा सकेंगे शिवखोड़ी, 24 घंटे दर्शन देंगे भोले बाबा, वापसी के लिए एक घंटे की अतिरिक्त छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु स्थित शिवखोड़ी में यात्रा की समयसीमा को लेकर वीरवार को अहम बैठक हुई। समयसीमा को लेकर बड़ा फैसला नहीं आया लेकिन श्रद्धालुओं को आंशिक राहत जरूर दी गई है। अब दोमेल नाके से शाम 7 बजे के बाद भी यात्री वाहन शिवखोड़ी जा सकेंगे। वे 24 घंटे के भीतर किसी भी समय गुफा में दर्शन करने के साथ ठहर भी सकेंगे। लौटने वाले श्रद्धालुओं को एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। पहले शाम 5 बजे से पहले रनसु से रवाना होना पड़ता था।
विधायक कुलदीप राज दुबे ने बताया कि पहले कटड़ा से पौनी तक नाके पर यात्री वाहनों को रोक दिया जाता था। यह भी आश्वासन दिया कि दस दिन में समिति के सदस्यों की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बैठक करवाकर मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि समिति के कुछ सदस्य और कांग्रेस के प्रदेश सचिव फैसले से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि कटड़ा से आने वाले श्रद्धालु शिवखोड़ी में रुकने के बजाय लौटना चाहते हैं इसलिए समय कम से कम रात 9 बजे तक किया जाना चाहिए था।
व्यापार मंडल व संघर्ष समिति की अध्यक्ष ने निर्णय को राहत भरा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को कुछ सुविधा मिलेगी। पूर्व डीडीसी सदस्य ने भी फैसले का स्वागत करते कहा कि जो श्रद्धालु शाम सात बजे तक शिवखोड़ी पहुंचेंगे, वे 24 घंटे के भीतर दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समय को पहले की तरह बढ़ाया जाएगा। बैठक में डीसी रियासी कुमार अभिषेक, एसएसपी मुकुंद टिबरेवाल सहित संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos