सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   solar lights, reasi

अंधेरे से मुक्ति: रियासी के 13 वार्डों में लगाई जा रही हैं 117 सोलर लाइट्स

विज्ञापन
solar lights, reasi
विज्ञापन
रियासी। शहर में बिजली गुल होने के बाद गलियों और प्रमुख स्थानों पर अंधेरा नहीं होगा। विभिन्न हिस्सों में सोलर लाइट्स लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा संचालित की जा रही है।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने विधायक कुलदीप राज दुबे से अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की थी। जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्य स्थानों को चिन्हित किया गया और सोलर लाइट्स लगाने का कार्य शुरू हुआ। पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने बताया कि नगर के सभी 13 वार्डों में 117 सोलर लाइट्स लगाई जा रही हैं। ये लाइटें विशेष रूप से उन जगहों पर लगाई जा रही हैं जहां आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों और पार्कों पर विशेष ध्यान
अभियान के तहत नगर के प्रमुख मंदिरों के आसपास और तंग गलियों में रोशनी बढ़ाने को प्राथमिकता दी जा रही है। जनाना पार्क में शाम के समय आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सोलर लाइट्स स्थापित की गई हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार स्थित पुराने अस्पताल और श्री गणेश भगवान मंदिर के पास भी काम पूरा कर लिया गया है।

जनसुझाव से तय हो रहे स्थान
स्थानीय निवासी करण देव सिंह ने बताया कि वर्तमान में महादेव मोहल्ले में लाइटें लगाने का काम चल रहा है। टीम लोगों से संवाद कर रही है ताकि सबसे जरूरी और अंधेरे वाले पॉइंट पर ही लाइटें लगाई जा सकें। सोलर लाइट्स लगने से न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि रात के समय आवाजाही करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा का अहसास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed